गुरुवार, 7 जून 2012

भक्तों ने की पूजा तो रोने लगे पवनसुत हनुमान!

   मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर शहर के बूढ़ेनाथ मंदिर पर आज उस सयम अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब हनुमान जी की प्रतिमा से आंसू निकलने लगे।
प्रतिमा से आंसू निकलने का दृश्य देखने के लिए हजारों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने किसी तरह भीड़ को काबू में किया। लोग जमकर दान करने लगे। बूढ़ेनाथ मंदिर के पुजारी ने हनुमान की प्रतिमा पर घी व सिन्दूर लगाकर पूजा की। उसके कुछ ही समय बाद प्रतिमा से आंसू, पानी का रिसाव होने लगा।
यह क्रम लगभग एक घंटे तक चला। आंसू निकलता देख चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। देखते ही देखते हजारों लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ भक्त पूजा पाठ करने लगे तो कुछ दान में पैसा चढ़ाने लगे। भीड़ देख पुलिस ने मोर्चा संभालकर रास्ते को चालू कराया। एक घंटे बाद आंसू बंद हो गया।
लोगों का मानना है कि यह सिन्दूर एवं घी की वजह से था लेकिन आस्था के आगे वैज्ञानिक कारण भी फीके पड़ गए थे। जितनी मुंह उतनी बात थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

योगी का एक मंत्री.. जिसे निपटाने के लिए रचा गया बड़ा षडयंत्र हुआ नाकाम

  सुशील अवस्थी 'राजन' चित्र में एक पेशेंट है जिसे एक सज्जन कुछ पिला रहे हैं। दरसल ये चित्र आगरा के एक निजी अस्पताल का है। पेशेंट है ...