मोहनलालगंज (लखनऊ)। कानपुर से तारपीन का तेल व पेंट लेकर आ रही डीसीएम
रविवार रात जुनाबगंज रोड स्थित बलसिंह खेड़ा के पास आग का गोला बन गई।
पुलिस के मुताबिक, कानपुर से पेंट व तारपीन तेल लादकर लखनऊ के लिए रवाना
हुई डीसीएम पर ड्राइवर ने कुछ सवारियां बैठा ली थीं। तेज रफ्तार से दौड़ती
गाड़ी बलसिंह खेड़ा के सामने से गुजर रही थी कि उसमें आग लग गई। सड़क पर
दौड़ती डीसीएम देखते ही देखते आग का गोला बन गई। उसके डाले पर सवार दो लोग
जान बचाने के लिए चलती गाड़ी से कूद पड़े। सिर के बल गिरने से दोनों गंभीर
रूप से घायल हो गए। इस बीच ड्राइवर ने किसी तरह गाड़ी रोकी और उतरकर भाग
निकला। डीसीएम पर बैठी सवारियां भी खिसक लीं। ग्रामीणों ने पुलिस और फायर
ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही सड़क पर तड़प रहे दोनों घायलों को सीएचसी
पहुंचाया। दमकल की दो गाड़ियों को पेंट व तारपीन तेल के कारण धू-धूकर जल
रही डीसीएम को बुझाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान मार्ग पर
यातायात ठप रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने जली गाड़ी
को क्रेन से हटाकर रास्ता साफ कराकर यातायात शुरू करवाया। सीएचसी के
डॉक्टरों ने दोनों घायलों की हालत नाजुक बताते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर
रेफर कर दिया। पुलिस ने जेब से मिले कागजात के आधार पर दोनों की पहचान
मोहनलालगंज के गांव खजेहटा निवासी अमृतलाल व गोरखपुर निवासी राजीव यादव के
रूप में की। राजीव को खलासी व अमृतलाल को मजदूर बताया जा रहा है। पुलिस का
मानना है कि पेंट व तारपीन तेल से लदी डीसीएम पर सवार किसी व्यक्ति द्वारा
बीड़ी पीने की वजह से आग लगी है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
योगी का एक मंत्री.. जिसे निपटाने के लिए रचा गया बड़ा षडयंत्र हुआ नाकाम
सुशील अवस्थी 'राजन' चित्र में एक पेशेंट है जिसे एक सज्जन कुछ पिला रहे हैं। दरसल ये चित्र आगरा के एक निजी अस्पताल का है। पेशेंट है ...
-
विभीषण द्वारा रावण को समझाने के लिए तुलसीदास अपने महाकाव्य राम चरित मानस के सुन्दरकाण्ड में यह सुन्दर चौपाई लिखते है- काम, क्रोध, मद, ...
-
सुशील अवस्थी 'राजन' चित्र में एक पेशेंट है जिसे एक सज्जन कुछ पिला रहे हैं। दरसल ये चित्र आगरा के एक निजी अस्पताल का है। पेशेंट है ...
-
उत्तर प्रदेश के जिलाधिकारियों (डीएम) के सीयूजी नंबर। District Magistrate Uttar Pradesh CUG No's Sl.No District CUG No. 1 DM Agra ...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें