बुधवार, 13 जून 2012

नहीं रहे गजल गायकी के सरताज

   कराची। पाकिस्तान के मशहूर गजल गायक मेहदी हसन का बुधवार को कराची के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से मेहदी हसन कराची के अस्पताल में भर्ती थे।
अपनी अनोखी गजल गायकी के सहारे दुनिया भर के गजल प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले मेहदी हसन पिछले कुछ वर्षो से लकवे से पीड़ित थे। इलाज के सिलसिले में वे एक बार भारत भी आए थे।
पिछले कुछ महीनों से इनका स्वास्थ्य और बिगड़ गया था तथा बोलने में भी दिक्कत होने लगी थी। मेहदी हसन की बिगड़ती हालत को देखकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारत में उनके मुफ्त इलाज की पेशकश की थी। मूल रूप से राजस्थान के झूंझनू के रहने वाले मेहदी हसन का परिवार विभाजन के समय पाकिस्तान चला गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

योगी का एक मंत्री.. जिसे निपटाने के लिए रचा गया बड़ा षडयंत्र हुआ नाकाम

  सुशील अवस्थी 'राजन' चित्र में एक पेशेंट है जिसे एक सज्जन कुछ पिला रहे हैं। दरसल ये चित्र आगरा के एक निजी अस्पताल का है। पेशेंट है ...