सोमवार, 27 फ़रवरी 2012

हमहू लडिके द्याखा चुनाव

दुश्मन से कब उम्मीद कीन,
पर अपनें भी दइ गए दांव।
हमहू लडिके द्याखा चुनाव।
पनिऊ उठि कबहू पियेन नहीं,
भटके दर-दर अव ठांव-ठांव।
हमहू लडिके द्याखा चुनाव।
जिनिका न्यौतेन वै आये ना,
कुदुवन का जानेन हम स्वभाव।
हमहू लडिके द्याखा चुनाव।
हैं बड़े कलेजे वाले वै,
जे जीतत दै जनता को दांव।
हमहू लडिके द्याखा चुनाव।
"राजन" ना लड़ब इलेक्शन अब,
है कसम लीन सोहराय घाव।
हमहू लडिके द्याखा चुनाव। 

रविवार, 26 फ़रवरी 2012

"नन्द के कुमार, कुर्बान तानी सूरत पे"

     कल का दिन मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण था। क्योंकि कल मै मथुरा-वृन्दावन की रमणीक गलियों में विचरण कर रहा था। किसी के लिए मथुरा-वृन्दावन की गलियां भारत वर्ष के किसी एक शहर की सामान्य गलियां हो सकती हैं, परन्तु मेरे लिए ये गलियां मेरे आराध्य भगवान् श्री कृष्ण की लीलाओं की रस माधुरी से ओत-प्रोत महा-मार्ग हैं।
     वृन्दावन के बांके बिहारी की बांकी चितवन का दीदार कर मै  कल ही कृतार्थ हुआ हूँ। अपनें मित्र देवेन्द्र सिंह के साथ वृन्दावन की गलियों में विचरण करते हुए मुझे जो आनंद प्राप्त हुआ है, उसका वर्णन कर पाना मेरे लिए कतई संभव नहीं है।
    मुझे अब समझ आया कि क्यों एक मुगलानी ताज बीबी नें बांके बिहारी की एक झलक पाकर ये पंक्तियाँ कही थी "नन्द के कुमार कुर्बान तानी सूरत पे, हूँ तो मुगलानी हिन्दुआनी होई रहूंगी मैं" सिर्फ ताज बीबी ही क्यों रसखान और रहीम दास जैसे न जानें हमारे देश और दुनिया के कितनें मुसलमान भाई बहन भी हमारे बाँके बिहारी की सुन्दरता के दीवानें बन चुके हैं। देशी से ज्यादा विदेशी भक्तों का मथुरा और वृन्दावन में लगा ताँता बताता है कि कृष्ण को चाहनें और माननें वालों को किसी देश या धर्म के संकीर्ण बंधनों में नहीं जकड़ा जा सकता।
   बृज तत्व का मेरे जीवन में यह प्रथम साक्षात्कार है। अवध नरेश राजा भगवान् राम के सेवक सुशील अवस्थी का कृष्नानुराग अपनें परम आराध्य राम के दूसरे रूप का ही दर्शन है। मर्यादा पुरुषोत्तम की मर्यादा पालन में जो रूखापन जन्मा था, वह उनके दूसरे अवतार कृष्ण में कतई नहीं दिखा। यह मर्यादा पालन का ही रूखापन था कि गर्भवती माता सीता को दिए गए दूसरे अकेले वनवास को ध्यान कर उनके भक्त आज भी रो पड़ते हैं।
       कृष्ण चरित्र में प्रभु ने अपनें भक्तों को कुछ दिया है तो वह है आनंद ...आनंद ...और सिर्फ आनंद....। गोपियों संग रस रचाते प्रभु .... राज धर्म के पालन में भी कभी लड़ना तो कभी पलायन... रामावतार में विवाह बंधन में कष्ट उठाई माता जनक नंदिनी सीता को राधा रूप में फिर से इस बंधन से मुक्त रखना....   माखन चोर होना.... छल बल का प्रयोग.... लक्ष्मण को अपना बड़ा भाई बनाना और खुद छोटा बनकर आना.... कुल मिलाकर अपनें भक्तों को प्रफुल्लित करनें के उद्देश्य से ही अवतरित होते हुए प्रभु राम। ऐसे आराध्य के दर्शन कर भला मैं क्यों न बलि बलि जाऊं?
 
सुशील अवस्थी "राजन"  मोबाइल - 09454699011

बुधवार, 22 फ़रवरी 2012

सपा और कांग्रेस मिलकर सरकार बनायेंगे

  उत्तर प्रदेश की चुनावी जंग के कई चरण संपन्न हो जाने के बाद, अब किसकी सरकार बनने जा रही है? प्रश्न को लेकर लोगों में ज्यादा उत्सुकता देखी जा रही है। यूपी के आम-आदमी का नजरिया यही है कि सपा और कांग्रेस मिलकर सरकार बनायेंगे। क्या आप भी ऐसा ही मान रहे हैं? या कुछ और ...बताइए तो....

रविवार, 12 फ़रवरी 2012

"मेरी चुनावी मुहिम"

मै लखनऊ की 175, कैंट विधान सभा सीट से सोशलिस्ट पार्टी का प्रत्याशी हूँ। आज कल दिन भर जनसंपर्क करता हूँ। मै मेरी चुनावी मुहिम के कुछ भावपूर्ण दृश्य आप लोगो तक पहुचाना चाह रहा हूँ। 






मंगलवार, 7 फ़रवरी 2012

"ईमानदार लोगों की मदद करें"

     दिन-रात सोशल नेटवर्किंग साइटों पर ईमानदारी का तराना छेड्नें वालों को यूपी के विधान सभा चुनावों में अब प्रत्याशियों के रूप में तमाम नए ईमानदार विकल्प मिल रहे हैं। लखनऊ की १७५, कैंट विधान सभा सीट, जहाँ से मैं खुद सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) का प्रत्याशी हूँ, वहीं मेरी पार्टी नें पूर्वी से इंदु सिंह को मैदान में उतारा है। मध्य से कमला कान्त त्रिवेदी जैसे ईमानदार व्यक्ति को राजनीती के सड़ांध मारते नाले को साफ़ करनें की जिम्मेदारी सौपी गयी है। क्या अब आप लोगों का कर्त्तव्य नहीं बनता है कि आप इन नए ईमानदार लोगों की मदद करें।

शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2012

"भाई की मदद करो"

      मै लखनऊ की १७५, कैंट विधान सभा सीट से सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) का प्रत्याशी हूँ। कृपया फेसबुक के मित्र हमारी मदद करें। कैंट वह सीट है, जहाँ से कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीता जोशी अपनी किस्मत आजमा रही हैं। आपके जो भी मित्र और रिश्तेदार यहाँ निवास करते हैं कृपया उन तक मेरा नाम और मोबाइल नं पहुचाने का कष्ट करें। आज मुझे चुनाव चिन्ह मिल जायेगा। वह भी आपको बताऊंगा। आपका अपना- सुशील अवस्थी "राजन" प्रत्याशी, सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) १७५, कैंट विधान सभा क्षेत्र, लखनऊ,  मोबाइल- 9454699011

योगी का एक मंत्री.. जिसे निपटाने के लिए रचा गया बड़ा षडयंत्र हुआ नाकाम

  सुशील अवस्थी 'राजन' चित्र में एक पेशेंट है जिसे एक सज्जन कुछ पिला रहे हैं। दरसल ये चित्र आगरा के एक निजी अस्पताल का है। पेशेंट है ...