शनिवार, 28 अप्रैल 2012

यूपी में हैवानियत का नया दौर, रेप के बाद जलाना बना फैशन

     उत्तर प्रदेश में सत्ता भले ही बदल गई हो लेकिन महिलाओं के साथ हो रहा हैवानियत भरा व्यवहार नहीं बदला है। एक दलित महिला मुख्यमंत्री के जाने के बाद एक हाईटेक युवा मुख्यमंत्री का आना भी अबला और मजबूर महिलाओं के लिए राहत नही ला पाया है। औरतों के प्रति अपराध कम नहीं हुए हैं लेकिन हैवानियत का खेल कुछ बदल सा गया है। पहले जहां औरतों के चेहरों पर तेजाब डालने की घटनाएं जोरों पर थी वहीं अब बलात्कार और जिंदा जलाने की घटनाओं में एकाएक तेजी आई है।

अब जिंदा जलाने की घटनाएं बढ़ी
मायावती के राज में राज्य में युवतियों और छोटी छोटी बच्चियों के साथ रेप और हैवानियत की घटनाएं आम थी। खुद सुप्रीम कोर्ट और मानवाधिकार आयोग ने भी राज्य में औरतों के साथ बलात्कार और हैवानियत की घटनाओं पर संज्ञान लिया था। तब बलात्कार के बाद तेजाब डालने या फिर नाक कान काटने या आंखें फोड़ देने की घटनाएं जोर पकड़ रही थी। मायावती ने हालांकि दुष्कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे लेकिन इन आदेशों की जमकर धज्जियां उड़ी।

औरतों से ज्यादती नहीं हुई कम
मायावती का राज खत्म होने के बाद सपा की सरकार आने के बाद यूपी की आधी आबादी को आस बढ़ी कि अब औरतों से ज्यादती कम होगी। लेकिन ज्यादती तो कम नहीं हुई लेकिन उसका चलन बदल गया। बलात्कार में विफल होने या शादी से इनकार सुनने के बाद युवतियों के जिंदा जलाने के वाकए एकाएक बहुत बढ़ गए हैं। आंकड़े गवाह है कि एक माह में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की संख्या बढ़ती जा रही है।

लड़की को बना दिया आग का गोला
गाजीपुर में तीन दर‌िदों ने पहले एक किशोरी से दुष्कर्म किया फ‌िर उसे जिंदा जलाकर मार डाला। 16 वर्षीया किशोरी देर घर से अकेले शौच करने बाहर गई थी। इसके कुछ देर बाद ही वह घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर आग का गोला बन गई। आग की लपटों से घिरी किशोरी की दर्दनाक चीख पुकार सुनकर गांव के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाकर उसे अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान किशोरी ने कबीरचौरा अस्पताल में दम तोड़ दिया।

रिश्तेदार ने बनाया हवस का शिकार
देवरिया में एक सिरफिरे ने मोहल्ले की किशोरी के साथ दुराचार का प्रयास किया। युवती के विरोध पर युवक ने किरोसिन डाल कर उसे जिंदा जला दिया। किशोरी रात में बिजली जाने पर घर के सभी लोगो के छत पर सोने चले जाने के बाद घर में अकेली सो रही थी तभी पड़ोस का युवक घर में आ घुसा और युवती से दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने पेट्रोल डालकर लड़की को आग लगा दी।

मिट्टी का तेल डालकर आग के हवाले किया
बाराबंकी जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ पहले तो उसके रिश्‍तेदार ने ही बलात्‍कार किया फिर उसके उपर मिट्टी का तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। बलात्‍कारी ने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और फरार हो गया। साहस दिखाते हुए युवती ने आग बुझाया और शोर मचाना शुरु कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिये अस्‍पताल में भर्ती कराया।

घर पर अकेला पाकर रेप किया और जलाया
बरेली में 18 साल की एक युवती से रेप के बाद चार युवकों ने उसे जिंदा जला दिया। युवती ने मरने से पहले पुलिस को दिए बयान में बताया कि तीन युवक उसके घर आए। उस समय उसका भाई घर पर नहीं था। तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में करोसिन छिड़ककर और आग लगाने के बाद भाग गए। जब उसकी ननद घर पहुंची तो उसने दरवाजा खोला। तब तक वह 80 फीसदी जल चुकी थी।

रेप की शिकायत की तो आग लगा दी
फते‍हपुर के शिवपुरी में गांव के ही कुछ युवकों ने 20 साल की युवती को अगवा कर उससे सा‌मूहिक बलात्कार किया। युवती ने आपबीती अपने परिजनों को बताई और परिजन उसे लेकर पुलिस के पास पहुंच गये। पुलिस से शिकायत करने के बाद युवती जब घर लौट रही थी तभी युवकों ने उसके शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया।

घर में घुसकर बलात्कार किया
महोबा के भरवारा गांव में एक युवक ने घर में घुसकर दिनदहाड़े महिला से बलात्कार किया। महिला की चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बलात्कारी युवक को दौड़कर पकड़ लिया। जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वाकया तब हुआ जब महिला घर में अकेली थी। युवक घर में घुसा दरवाजा अंदर से बंद करने के बाद घरेलू काम में व्यस्त महिला के साथ युवक ने बलात्कार किया। महिला की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग पहुंच गए।

पहले आबरू लूटी और मारपीट की
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में हैवानों की दरिंदगी का शिकार हुई। पीड़ित लड़की भीरा क्षेत्र के अंबारा गांव की है। पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर न केवल उसकी आबरू लूट ली बल्कि शोर मचाने पर बांके से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लड़की की जल्द ही बारात आने वाली थी। इस मामले में आरोपी के साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के समय लड़की की मां किसी परिचित को देखने अस्पताल गई थी।

बाल गृह मे भी सुरक्षित नहीं बच्चियां
गांव और खेत की औरतें क्या नन्हीं बच्चियां तक भी यूपी में सुरक्षित नहीं। इलाहाबाद के राजकीय बाल गृह में दो अनाथ बच्चियों से बलात्कार का मामला सामने आया तो हड़कंप मच गया। दरअसल बाल गृह का चपरासी ही अनाथ और मासूम बच्चियों से बलात्कार करता था। कई साल तक इस हैवानियत का शिकार बनी दो बच्चियों में से जब एक को किसी दंपत्ति ने गोद लिया तो बच्ची ने आपबीती बताई। बच्चियों से बलात्कार की इस सनसनीखेज घटना से प्रशासन तक हिल गया।

क्या आपको लगता है कि यूपी में अखिलेश सरकार के आने के बाद बलात्कार बढ़े हैं? क्या दिल्ली के बाद यूपी भी औरतों के लिए असुरक्षित बन गया है?

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

योगी का एक मंत्री.. जिसे निपटाने के लिए रचा गया बड़ा षडयंत्र हुआ नाकाम

  सुशील अवस्थी 'राजन' चित्र में एक पेशेंट है जिसे एक सज्जन कुछ पिला रहे हैं। दरसल ये चित्र आगरा के एक निजी अस्पताल का है। पेशेंट है ...