बुधवार, 4 अप्रैल 2012

चीनी दादागीरी


     ड्रैगन ने एक बार फिर भारत को धमकाया है। इस बार दक्षिण चीन सागर से तेल निकालने के मामले पर चीन ने भारत के खिलाफ कड़ा रूख अख्तियार किया है। चीन ने भारत को दक्षिण चीन सागर से दूर रहने के लिए कहा है।

चीन ने भारत को को चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि अगर दक्षिण चीन सागर के विवादित क्षेत्र ने भारत ने तेल निकाला तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। चीन के एक शीर्ष अधिकारी ने भारत को यह धमकी दी है। चीनी सरकार के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साउथ चाइना के अध्यक्ष वू सिचून ने कहा कि हम अपने समुद्री क्षेत्र में किसी का सहयोग नहीं चाहते।

उल्लेखनीय है कि दक्षिण चीन सागर में वियतनाम की तेल कंपनी और एक भारतीय तेल कंपनी संयुक्त रूप से तेल निकालने का प्रोजेक्ट चला रही है। चीन ने कंबोडिया में हुए आसियान शिखर सम्मेलन में इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

योगी का एक मंत्री.. जिसे निपटाने के लिए रचा गया बड़ा षडयंत्र हुआ नाकाम

  सुशील अवस्थी 'राजन' चित्र में एक पेशेंट है जिसे एक सज्जन कुछ पिला रहे हैं। दरसल ये चित्र आगरा के एक निजी अस्पताल का है। पेशेंट है ...