शनिवार, 7 अप्रैल 2012

सियाचिन में 135 पाक सैनिक हिमस्खलन की चपेट में


     इस्लामाबाद। पूर्वी कराकोरम पर्वत श्रृंखला में सियाचिन दर्रे के पास गयारी क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए हिमस्खलन में पाकिस्तान के करीब 135 सैनिक बर्फ में दब गए।
खबरों के अनुसार, सियाचिन सेक्टर के ग्यारी स्थित एक बटालियन सुबह छह बजे हिमस्खलन की चपेट में आ गई।
ऐसा माना जा रहा है कि इस हिमस्खलन में एक कर्नल सहित करीब 135 सैनिक बर्फ में दब गए हैं। हिमस्खलन के बाद इस क्षेत्र में राहत अभियान शुरू कर दिया गया है।
हिमस्खलन की घटना में जनहानि होने की रिपोर्ट है लेकिन इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। पाकिस्तानी सेना की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
ग्यारी में महत्वपूर्ण बटालियन मुख्यालय स्थित है और एक समय में यहा पर करीब तीन हजार सैनिक तैनात थे। जम्मू-कश्मीर सीमा पर संघर्षविराम होने के बाद भारत और पाकिस्तान दोनों ने अपने सैनिकों की संख्या में कटौती कर दी थी।
सियाचिन ग्लेशियर विश्व का सबसे ऊंचा और सबसे ठंडा युद्धक्षेत्र है। इस क्षेत्र में जितने सैनिक संघर्ष में नहीं मारे गए उससे अधिक खराब मौसम के चलते मारे गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

योगी का एक मंत्री.. जिसे निपटाने के लिए रचा गया बड़ा षडयंत्र हुआ नाकाम

  सुशील अवस्थी 'राजन' चित्र में एक पेशेंट है जिसे एक सज्जन कुछ पिला रहे हैं। दरसल ये चित्र आगरा के एक निजी अस्पताल का है। पेशेंट है ...