भारत में गिने-चुने शहरों को ही मेट्रो रेल की सुविधा प्राप्त है। इस मामले में अब हमारे अपने शहर लखनऊ की भी गिनती होगी यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है। आज बड़े धूमधाम के साथ मेट्रो को जनता की सेवा के लिए समर्पित किया गया। हम सबको ठीक से याद होगा कि मायावती सरकार के समय इस कार्य का शुभारंभ हुआ था। फिर अखिलेश सरकार के समय यह सपना परवान चढ़ा। और अब योगी सरकार में इसे जनता को समर्पित किया जा सका। परंतु इस प्रोजेक्ट पर सबसे ज्यादा काम करने का मौका पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार को ही मिला। अगर किसी एक सरकार को श्रेय देने की बात आती है तो मैं निःसंदेह इसे अखिलेश के खाते में देना चाहूंगा। आजकल भाजपा सरकार इसका राजनीतिक फायदा उठाने की जुगत में दिख रही है, जो कि पूरी तरह से एक गलत परंपरा की शुरुआत है। सच्चाई तो यह है कि भाजपा का इसमें कोई रोल नही है, तब जबकि देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह का यह लोकसभा क्षेत्र है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
योगी का एक मंत्री.. जिसे निपटाने के लिए रचा गया बड़ा षडयंत्र हुआ नाकाम
सुशील अवस्थी 'राजन' चित्र में एक पेशेंट है जिसे एक सज्जन कुछ पिला रहे हैं। दरसल ये चित्र आगरा के एक निजी अस्पताल का है। पेशेंट है ...
-
विभीषण द्वारा रावण को समझाने के लिए तुलसीदास अपने महाकाव्य राम चरित मानस के सुन्दरकाण्ड में यह सुन्दर चौपाई लिखते है- काम, क्रोध, मद, ...
-
सुशील अवस्थी 'राजन' चित्र में एक पेशेंट है जिसे एक सज्जन कुछ पिला रहे हैं। दरसल ये चित्र आगरा के एक निजी अस्पताल का है। पेशेंट है ...
-
कुख्यात माफिया सरगना मुख्तार को यूपी की जेल में आना ही पड़ेगा। आज सुप्रीमकोर्ट ने यह आदेश दिया है। जिसे पंजाब की अमरिंदर सरकार को मानना ही हो...

tagda likhe hain.
जवाब देंहटाएं