रविवार, 24 सितंबर 2017

भारत के कद से छोटा था संयुक्त राष्ट्र में दिया गया सुषमा स्वराज का भाषण

     
    अपनी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जबरदस्त भाषण किया। हिंदी में दिए गए उनके भाषण की भारत में खूब प्रशंसा हुई। माना जा रहा है कि उनके भाषण से दुनिया के सामने पाकिस्तान बेनकाब हुआ है।
     माफ करियेगा मेरा मानना आप सबसे एकदम जुदा है। मेरा मानना है कि सुषमा का यह भाषण भारत की औक़ात औऱ कद से छोटा था। भाषण की भाषा हिंदी बताती है कि वो दुनिया के सबसे बड़े मंच से दुनिया को नहीं बल्कि भारत के तथाकथित राष्ट्रवादियों को संबोधित कर रहीं थी, जो कि उनकी अपनी पार्टी भाजपा के प्रतिबद्ध वोटर हैं।
  भारत दुनिया की तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। ब्रिक्स देशों में शामिल है, और संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद की स्थायी सीट का स्वाभाविक दावेदार। लेकिन उसका भाषण गली मोहल्ले की आपसी लड़ाई से ऊपर न उठ सका। पाक पीएम ने जहां इंग्लिश में भाषण देकर दुनिया को संबोधित किया वहीं हिंदी में भाषण देकर सुषमा दुनिया की जगह भारत को ही संबोधित करती रही।
  अब जब दुनिया में अमरीका की स्वीकार्यता घट रही है। चीन की साम्राज्यवादी नीतियों से पूरी दुनिया परिचित है। रूस की कमजोर अर्थव्यवस्था और घटती साख विश्व फलक पर एक नए नेतृत्वकर्ता राष्ट्र के लिए सुनहरा अवसर उपलब्ध करा रहे हैं, तब भारत जैसे सामर्थ्यवान देश का भारतीय उपमहाद्वीप के पिद्दी जैसे देश पाकिस्तान की घेराबंदी में ही इतने बड़े मंचों का इस्तेमाल चूतियापे से ज्यादा कुछ नही है।
   बेहतर होता कि सुषमा के भाषण का नजरिया वैश्विक होता। भारत दुनिया में बढ़ रहे चरमपंथ और जलवायु परिवर्तन पर अगर कोई कार्यक्रम या रणनीति दुनिया के सामने रखता तो वो इस क्षेत्रीय चूतियापे से ज्यादा उचित होता। ये तो वही बात हुई कि अगर कोई शिकारी जिसके पास हर तरह के हथियार हों और वो चिड़िया मारने के लिए बम का इस्तेमाल कर बैठे।
सुशील अवस्थी "राजन"
9454699011

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

योगी का एक मंत्री.. जिसे निपटाने के लिए रचा गया बड़ा षडयंत्र हुआ नाकाम

  सुशील अवस्थी 'राजन' चित्र में एक पेशेंट है जिसे एक सज्जन कुछ पिला रहे हैं। दरसल ये चित्र आगरा के एक निजी अस्पताल का है। पेशेंट है ...