गुरुवार, 28 जुलाई 2011

"पद छोंडों" कहनें का साहस जुटा ले गयी बीजेपी

( सुशील अवस्थी "राजन" )    अंततः भाजपा कर्नाटक के दागी मुख्यमंत्री येदियुरप्पा से "पद छोंडों" कहनें का साहस जुटा ही ले गयी| भ्रष्टाचार के कीचड से नहाई केंद्र सरकार के कीचड पर उंगली उठाते समय कांग्रेसी भाजपा के मस्तक पर येदियुरप्पा नाम के कीचड के तिलक का जिक्र करके बीजेपी को शर्मशार कर देते थे| अब भाजपा की आक्रामकता में वृद्धि हो सकेगी| पर कर्नाटक के संकट को समाप्त नहीं मान लेना चाहिए| शायद अनंत कुमार को नया मुख्यमंत्री  बनाया जाय| फ़िलहाल हठी यदियुरप्पा को नाराज  न करना ही बीजेपी का एजेंडा होगा| यदियुरप्पा ने दक्षिण भारत में कमल तो खिलाया, लेकिन उसका उसका बेतरतीब  फायदा भी उठाया| खनन घोटाले में बीजेपी के मुख्यमंत्री पर लगे आरोपों ने बीजेपी को सिर्फ कर्नाटक में ही नहीं सारे देश में शर्मशार कर रखा था| भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आंदोलित हिंदुस्तान में आज किसी पार्टी के लिए संभव नहीं है कि वह किसी भ्रष्ट को बनाये या बचाए रख सके| यही भारतीय लोकतंत्र के लिए लाभदायक स्थिति है| जागरूकता के इसी स्तर को और ऊँचा उठानें की जरुरत है| 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

योगी का एक मंत्री.. जिसे निपटाने के लिए रचा गया बड़ा षडयंत्र हुआ नाकाम

  सुशील अवस्थी 'राजन' चित्र में एक पेशेंट है जिसे एक सज्जन कुछ पिला रहे हैं। दरसल ये चित्र आगरा के एक निजी अस्पताल का है। पेशेंट है ...