शुक्रवार, 29 जुलाई 2011

सबसे बेहतरीन मुख्यमंत्री कौन?

सुशील अवस्थी "राजन" )  देश के कई प्रदेशों में अलग-अलग दलों के मुख्यमंत्री सत्ताशीन हैं, उनमें कई मुख्यमंत्री अपनी सूझ-बूझ और कार्य कुशलता के लिए न सिर्फ सारे देश में, बल्कि दुनिया में जानें जाते हैं, जबकि कुछ की नीतियां-रीतियाँ बहुत ही पकाऊ हैं, हम जानना चाहते हैं कि देश की जनता अपनें इन रहनुमाओं के बारे में क्या सोंचती है?  
    भारत के प्रमुख सूबे उत्तर प्रदेश की कमान बसपा प्रमुख मायावती के हाँथ है, जो आजकल यूपी में कानून व्यवस्था की बदहाली के कारण चारों तरफ से घिरी नजर आ रही हैं| दलितों-ब्राह्मणों को एकता के सूत्र में पिरो, माया नें पूर्ण बहुमत हांसिल किया| दलितों में राजनैतिक चेतना जगाये रहना, और उन्हें सम्मान से जीनें की राह दिखाना मेरी नजर में माया के महत्वपूर्ण कार्य हैं| अपराधियों के खिलाफ सख्त मिजाज़ के कारण यूपी के लोगों ने माया को ताज सौपा था, लेकिन उनकी सख्त प्रशासक की छवि उनके इस कार्यकाल में ध्वस्त हो चुकी है| आप माया को कैसा मुख्यमंत्री मानते हैं?
     लालू प्रसाद यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में बिहार जितना कुख्यात हुआ, उतना ही लोगों की धारणा प्रबल होती गयी कि बिहार तो ऐसे ही चलेगा, लेकिन नितीश कुमार की सूझ-बूझ नें देश के धरातल पर एकदम नए बिहार का प्रादुर्भाव किया| ये कार्य कतई आसान न था| आज बिहार अव्यवस्था को पीछे छोंड व्यवस्था के नए कीर्तिमान गढ़ रहा है| ये सब संभव हुआ है नितीश कुमार की दूरदर्शी सोंच से| सारा देश बिहार के इस लाल को सलाम करता है| यदा-कदा कुछ एक घटनाएँ पुरानें बिहार का चित्र ताज़ा कर देती हैं, जिसे सख्ती से रोंकना ही नितीश जी की छवि को साकार स्वरुप प्रदान करेगा| आप क्या सोंचते हैं,अपनें इस रहनुमा के बारे में?
     गोधरा कांड की राख़ से सनें गुजरात के मुख्यमंत्री  नरेन्द्र मोदी अब विकासवाद के प्रतीक बन चुके हैं| इनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि बीजेपी की केंद्र में सरकार बनने की स्थिति में श्री  मोदी को प्रधानमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है| भारत में सकारात्मक कार्यों के लिए जब भी कहीं किसी मुख्यमंत्री की चर्चा की जाती है, तो माननीय मोदी जी का नाम बड़े आदर सत्कार से लिया जाता है| फिलहाल कोई  ऐसी कमी नहीं दिखती जिस पर मैं कोई सलाह दे सकूँ| क्या आप आज भी मोदी जी को सांप्रदायिक नजरिये से देखते हैं? यदि हाँ तो नजरिया बदलिए|
    इसी क्रम में छत्तीस गढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, व मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान का भी नाम लिया जा सकता है| शीला दीक्षित दिल्ली, व ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के कार्यों को भी सारे देश से सराहना मिल रही है| लेकिन कौन है जो इन नामों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय है, यह तो आप ही बता सकते हैं| मेरे अनुसार नरेन्द्र मोदी और नितीश कुमार को सर्वाधिक योग्य मुख्यमंत्री कहा जा सकता है|  

1 टिप्पणी:

  1. aapke vichaar se sehmat hu ,.................lekin ye bhi kahunga ki mayawati se behtar cm maine apne pradesh me nahi dekha ,.......abhi tak up me jitne cm hue hain unme wo best hain

    जवाब देंहटाएं

योगी का एक मंत्री.. जिसे निपटाने के लिए रचा गया बड़ा षडयंत्र हुआ नाकाम

  सुशील अवस्थी 'राजन' चित्र में एक पेशेंट है जिसे एक सज्जन कुछ पिला रहे हैं। दरसल ये चित्र आगरा के एक निजी अस्पताल का है। पेशेंट है ...