मंगलवार, 5 जुलाई 2011

यूपी वालों तुम भी बदलो,

 बंगाल बदला तमिलनाडु बदला,
बदला अपना बिहार  है|
यूपी वालों तुम भी बदलो,
यदि यूपी से प्यार है|
जातिवाद का अपना दानव
निकल गया हरजाई|
नहीं सुरक्षित अपने घर में,
मातु बहन भौजाई|
क्या थाने करें शिकायत जाकर,
जहाँ होता बलात्कार है|
यूपी वालों तुम भी बदलो,
यदि यूपी से प्यार है|
अंधकार हर तरफ,
नहीं कहीं दिखता हमें उजाला
त्रस्त है सर्वसमाज, 
हो क्षत्रिय दलित या लाला|
चुना था जिसको उम्मीदों से,
क्या ये वही सरकार है|
यूपी वालों तुम भी बदलो, 
यदि यूपी से प्यार है| 
बिजली सड़क स्वास्थ्य और शिक्षा,
सबकी हुई बदहाली|
व्यर्थ काम में लुटा खजाना
सामने है कंगाली| 
जाति- धर्म के वाद को छोड़ों,
विकासवाद दरकार है|
यूपी वालों तुम भी बदलो,
यदि यूपी से प्यार है|
माया रहें, मुलायम जाएँ,
इससे कुछ नहीं होगा|
जब तक कि हम उतार न फेंकें,
जातिवाद का चोंगा|
कहते सुनों अवस्थी "राजन"
अब क्रांति हमारे द्वार है|
यूपी वालों तुम भी बदलो,
यदि यूपी से प्यार है|
 
                                                         सुशील अवस्थी "राजन"
                                                                    09454699011  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

योगी का एक मंत्री.. जिसे निपटाने के लिए रचा गया बड़ा षडयंत्र हुआ नाकाम

  सुशील अवस्थी 'राजन' चित्र में एक पेशेंट है जिसे एक सज्जन कुछ पिला रहे हैं। दरसल ये चित्र आगरा के एक निजी अस्पताल का है। पेशेंट है ...