सोमवार, 18 जुलाई 2011

तुझको मिर्ची लगी तो.....

 दलाई लामा ने बराक हुसैन ओबामा से मुलाकात क्या की चीन ने आँखें तरेरनी शुरू कर दी| हिंदी फिल्म का एक गाना ओबामा का पक्ष ले रहा है, तुझको मिर्ची लगी तो मै क्या करूँ? दलाई लामा से चीन डरता है| क्योंकि लामा ही उसका चेहरा बेनकाब कर सकते हैं| बौद्ध गुरु लामा के अनुयायी सारी दुनिया में हैं| यहाँ तक की चीन के अन्दर उन्हें लोग पसंद करते हैं| तिब्बत की स्वतंत्रता का आन्दोलन श्री लामा हिमांचल के धर्मशाला से संचालित करते हैं| भारत में लामा बतौर शरणार्थी निवास कर रहे हैं| इसी कारण चीन भारत को नापसंद करता है| अरुणांचल को चीन का हिस्सा बताना, आये दिन सीमा पर घुसपैठ, भारत के दुश्मन पाकिस्तान से गलबहियां, चीन के मन में भारत के प्रति नफरत को दर्शाते हैं|
      शक्तिशाली होने के आभास से पगलाया चीन अमरीका से भी पंगा लेनें से नहीं डरता है| जबकि वह (चीन) होनेवाली विश्व शक्ति है, तो अमरीका वर्तमान| चीन का यह रुख भारत-अमरीका को और करीब लायेगा| फिर इस गठजोड़ से निपट पाना चीन के लिए भी आसान नहीं होगा| वैसे भी लादेन के खात्मे के बाद पाकिस्तान के प्रति अमरीका  के प्यार में कमी देखनें को मिल रही है| भारत अमरीकी संबंधों में पाकिस्तान के प्रति अमरीका का लाड-दुलार ही सबसे बड़ी बाधा था| अब समीकरण तेजी से बदल रहे हैं| चीनी दबंगई से आजिज देशों की संख्या कम नहीं है, लेकिन उसका नेतृत्व सिर्फ और सिर्फ अमरीका ही करनें में सक्षम है| हालाँकि अमरीका सिर्फ समीकरणों पर ही चलता है,वह भी भारत का आदर्श शुभचिंतक नहीं है| फिर भी आनें वाले दिनों में चीन को मिर्ची लगानें के लिए हमें उसका साथ स्वीकारना होगा|  हिंदी-चीनी भाई-भाई का मीठा यशगान फेल हो जानें के बाद मिर्ची प्रसाद ही सही  रणनीति होगी|    
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

योगी का एक मंत्री.. जिसे निपटाने के लिए रचा गया बड़ा षडयंत्र हुआ नाकाम

  सुशील अवस्थी 'राजन' चित्र में एक पेशेंट है जिसे एक सज्जन कुछ पिला रहे हैं। दरसल ये चित्र आगरा के एक निजी अस्पताल का है। पेशेंट है ...