( सुशील अवस्थी "राजन" ) देश के कई प्रदेशों में अलग-अलग दलों के मुख्यमंत्री सत्ताशीन हैं, उनमें कई मुख्यमंत्री अपनी सूझ-बूझ और कार्य कुशलता के लिए न सिर्फ सारे देश में, बल्कि दुनिया में जानें जाते हैं, जबकि कुछ की नीतियां-रीतियाँ बहुत ही पकाऊ हैं, हम जानना चाहते हैं कि देश की जनता अपनें इन रहनुमाओं के बारे में क्या सोंचती है?
भारत के प्रमुख सूबे उत्तर प्रदेश की कमान बसपा प्रमुख मायावती के हाँथ है, जो आजकल यूपी में कानून व्यवस्था की बदहाली के कारण चारों तरफ से घिरी नजर आ रही हैं| दलितों-ब्राह्मणों को एकता के सूत्र में पिरो, माया नें पूर्ण बहुमत हांसिल किया| दलितों में राजनैतिक चेतना जगाये रहना, और उन्हें सम्मान से जीनें की राह दिखाना मेरी नजर में माया के महत्वपूर्ण कार्य हैं| अपराधियों के खिलाफ सख्त मिजाज़ के कारण यूपी के लोगों ने माया को ताज सौपा था, लेकिन उनकी सख्त प्रशासक की छवि उनके इस कार्यकाल में ध्वस्त हो चुकी है| आप माया को कैसा मुख्यमंत्री मानते हैं?

गोधरा कांड की राख़ से सनें गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी अब विकासवाद के प्रतीक बन चुके हैं| इनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि बीजेपी की केंद्र में सरकार बनने की स्थिति में श्री मोदी को प्रधानमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है| भारत में सकारात्मक कार्यों के लिए जब भी कहीं किसी मुख्यमंत्री की चर्चा की जाती है, तो माननीय मोदी जी का नाम बड़े आदर सत्कार से लिया जाता है| फिलहाल कोई ऐसी कमी नहीं दिखती जिस पर मैं कोई सलाह दे सकूँ| क्या आप आज भी मोदी जी को सांप्रदायिक नजरिये से देखते हैं? यदि हाँ तो नजरिया बदलिए|
इसी क्रम में छत्तीस गढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, व मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान का भी नाम लिया जा सकता है| शीला दीक्षित दिल्ली, व ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के कार्यों को भी सारे देश से सराहना मिल रही है| लेकिन कौन है जो इन नामों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय है, यह तो आप ही बता सकते हैं| मेरे अनुसार नरेन्द्र मोदी और नितीश कुमार को सर्वाधिक योग्य मुख्यमंत्री कहा जा सकता है|
aapke vichaar se sehmat hu ,.................lekin ye bhi kahunga ki mayawati se behtar cm maine apne pradesh me nahi dekha ,.......abhi tak up me jitne cm hue hain unme wo best hain
जवाब देंहटाएं