सशक्त और समर्थ भारत के निर्माण के लिए हमें अपनी लोकतान्त्रिक व्यवस्था को और मजबूती प्रदान करनी होगी| दुनिया के सबसे बड़े लोकतान्त्रिक देश भारत के लोकतंत्र में तमाम कमियां हैं| इन तमाम कमियों के बावजूद हमारी गिनती दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में होती है| हिंसा की जगह शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता हस्तांतरण जम्हूरियत को खास ओहदा देता है| जबकि अपने पडोसी मुल्क पाकिस्तान में हम कमजोर लोकतंत्र की मजबूरियां देख रहें हैं| जिसके कारण सत्ता प्राप्ति के लिए अब भी सेना लोकतंत्र को बूटों तले रौदने को बेताब रहती है| भारत और पाकिस्तान में तमाम अंतर हैं, लेकिन एक ऐसा अंतर है जिसका अंतर पाक कभी नहीं पाट सकता,वह है मजबूत लोकतान्त्रिक व्यवस्था का अंतर| कमोबेश यही हालत पाक के मतलबी दोस्त, और हमारे एक और पडोसी चीन की है| हालाँकि चीन एक मजबूत देश है, परन्तु लोकतान्त्रिक व्यवस्था की अनुपस्थिति से दुनिया उसे आये दिन कोसती ही रहती है|


आपका अपना - सुशील अवस्थी "राजन"
मोबाइल - 09454699011
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें