गुरुवार, 31 मई 2012

भारत बंद का व्यापक असर

   दिल्ली। पेट्रोल मूल्यवृद्धि के खिलाफ बुलाए गए भारत बंद का राजधानी दिल्ली समेत कई अन्य राज्यों में भी व्यापक असर देखने को मिल रहा है। गुरुवार सुबह बंद का समर्थन कर रहे भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार सुबह से ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रमुख सड़कों पर उतरकर वाहनों की आवाजाही को बाधित करना शुरू कर दिया। इस दौरान कहीं कहीं दिल्ली परिवहन की बसें या तो जाम में फंसी खड़ी रहीं या फिर प्रदर्शनकारियों ने उनकी हवा निकाल दी।
दिल्ली में अक्षरधाम, आईटीओ, लक्ष्मीनगर, समेत कई मार्गाे को प्रदर्शनकारियों ने पूरी तरह से जाम कर दिया। वहीं दिल्ली-रोहतक मार्ग को भी प्रदर्शनकारियों ने बंद कर दिया।
अक्षरधाम मार्ग पर भाजपा के संजय जोशी और मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रदर्शनकारियों का साथ दिया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस बंद का आटो चालक भी साथ दे रहे हैं। दिल्ली में जगह जगह ट्रेनें रोके जाने की भी खबर है। वहीं इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दिल्ली में भाजपा ने 100 जगहों पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया है।
इस बीच भाजपा के मुख्तार अब्बास नकवी को विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। हालाकि प्रदर्शन के पहले उन्होंने कहा भारत बंद सफल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण बंद की अपील भी की है। वहीं काग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि बंद बेअसर है। साथ ही झूठी सूचनाएं फैलाइ जा रही है। दिल्ली में बंद को देखते हुए पुलिस ने एडवाइजरी जारी किया है कि लोग अक्षरधाम की तरफ न जाएं।
     सपा प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में लगभग पंद्रह बार पेट्रोल की कीमत में वृद्धि की गई है। इसका आम जन पर व्यापक असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल की कीमतों में लगातर हो रही बढ़ोत्तरी के विरोध में सभी सपा कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों में शांतिपूर्वक बंद करायेंगे।
    उधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने आह्वान किया कि कार्यकर्ता बाजारों को बंद कराए। मीडिया प्रभारी नरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के नेतृत्व में प्रात: नौ बजे पार्टी मुख्यालय से जुलूस निकाला जाएगा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने महंगाई के विरोध में प्रदर्शन का एलान किया है। जनता दल यूनाइटेड प्रवक्ता सुभाष पाठक ने बताया कि जिला मुख्यालयों पर कार्यकर्ता जुलूस निकालकर बाजार बंद करायेंगे।
     वहीं पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ माओवादियों ने भी बंद का ऐलान किया है। नक्सली बंद को देखते हुए रेल महकमे में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के अनुसार नक्सली बंद के दौरान अपने प्रभाव वाले इलाके के रेलवे ट्रैक और स्टेशनों को निशाना बना सकते हैं। इसके मद्देनजर संवेदनशील स्टेशनों पर विशेष निगरानी के निर्देश जारी किए गए हैं।
गौरतलब है कि रेलवे सुरक्षा बल की क्विक रिस्पांस टीम को झारखंड के धनबाद, हटिया, मुरी समेत अन्य स्टेशनों पर अलर्ट कर दिया गया है। किसी भी तरह की वारदात होने पर तत्काल टीम घटनास्थल पर पहुंचेगी। बिहार, छत्तीसगढ़, बंगाल और ओडिशा में भी ऐसी ही सतर्कता बरती जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

योगी का एक मंत्री.. जिसे निपटाने के लिए रचा गया बड़ा षडयंत्र हुआ नाकाम

  सुशील अवस्थी 'राजन' चित्र में एक पेशेंट है जिसे एक सज्जन कुछ पिला रहे हैं। दरसल ये चित्र आगरा के एक निजी अस्पताल का है। पेशेंट है ...