गुरुवार, 10 मई 2012

विधायकी तो मिली नहीं, ऊपर से नौकरी भी चली गई

    अलीगढ़ : खैर सीट से वर्ष 2012 का विधानसभा चुनाव लड़ना एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री के लिए भारी पड़ गया। विधायकी तो मिली नहीं ऊपर से नौकरी भी चली गई। इसके अलावा दो अन्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भी अन्य कारणों से सेवा समाप्त की गई है।
विधानसभा चुनाव लड़ने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्री है ममता, जो अतरौली के सहनोल केन्द्र पर तैनात थी। इन्होंने लोकमंच के टिकट से चुनाव लड़ा था। इन पर जनता की कृपा नहीं बरसी। जमानत चली गई थी। महज 657 वोट मिले थे। ममता के चुनाव लड़ने की शिकायत किसी ने विभागीय अधिकारियों से कर दी। जांच हुई तो मामला सही पाया गया। बिना सूचना दिए केन्द्र से अनुपस्थित रहने व चुनाव लड़ने के चलते उनकी सेवा समाप्त कर दी गई। आरोप यह भी है कि ममता अलीगढ़ में रहती हैं और केन्द्र पर नहीं जातीं।
ममता के अलावा सोनोठ (गौंडा) में तैनात प्रभा देवी व चितरौती (अकराबाद) केन्द्र पर तैनात रेखा का की भी सेवा समाप्त की गई है। इन दोनों पर आरोप है कि ये केन्द्र पर नहीं जाती थीं। सीडीओ शमीम अहमद के अनुसार अभी नौ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की जांच लंबित है।
इनका कहना है
सेवामुक्त की गईं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की अभी विभागीय जांच भी की जाएगी, अगर पुष्टाहार में गोलमाल मिला तो दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
-एम.जेड खान, जिला कार्यक्रम अधिकारी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

योगी का एक मंत्री.. जिसे निपटाने के लिए रचा गया बड़ा षडयंत्र हुआ नाकाम

  सुशील अवस्थी 'राजन' चित्र में एक पेशेंट है जिसे एक सज्जन कुछ पिला रहे हैं। दरसल ये चित्र आगरा के एक निजी अस्पताल का है। पेशेंट है ...