शनिवार, 27 मई 2017

खूबियाँ, नादानियां बन गईं...

यूपी के कुछ मुख्यमंत्रियों के हुनर जो बाद में ऐब बन गए, पर सुशील अवस्थी राजन की संक्षिप्त विवेचना-
1- मुलायम सिंह यादव= दोस्ती निभाते हुए लोगों को उपकृत करना।
परंतु बाद में इन्होंने सबसे ज्यादा अपने परिवार के लोगों को उपकृत किया।
2- राजनाथ सिंह= प्रबल गणित बाज़, जिससे कई बार उनकी पार्टी भाजपा को फायदा पंहुचा।
परंतु बाद में इनकी नकारात्मक गणित नें पार्टी का बेडा गर्क भी किया, कल्याण सिंह के अस्तित्व निर्मूलन में इन्ही की गणित थी। फलस्वरूप लोग अब इन्हें भाजपा के अंदर सिर्फ टी सीरीज, मतलब ठाकुर लॉबी का ही नेता मानते हैं।
3- मायावती= दबंग और गुंडा विरोधी।
परंतु बाद में सबकी गुंडई बंद कराकर, सबके हिस्से की गुंडई वो खुद करने लगी।
4- अखिलेश यादव= सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा और युवा मुख्यमंत्री।
लेकिन बाद में ये अपने बाप और चाचा को ही पढ़ाने लगे, और जवानी बुजुर्गों की बलि लेंने लगी।
5- आदित्यनाथ योगी= कट्टर हिंदुत्ववादी।
लेकिन अब हिंदुत्व+बादी अर्थात हिंदुत्व बाद में, मुख्यमंत्री पहले।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

योगी का एक मंत्री.. जिसे निपटाने के लिए रचा गया बड़ा षडयंत्र हुआ नाकाम

  सुशील अवस्थी 'राजन' चित्र में एक पेशेंट है जिसे एक सज्जन कुछ पिला रहे हैं। दरसल ये चित्र आगरा के एक निजी अस्पताल का है। पेशेंट है ...