रविवार, 4 सितंबर 2011

"यूपी से अन्ना हजारे को खुला पत्र"

परम आदरणीय,
                                             अन्ना हजारे जी सादर प्रणाम|

            महोदय, आपके भ्रष्टाचार के खिलाफ छेंडे गए आन्दोलन के बाद मैं आपका अनुयायी हो गया हूँ| इससे पहले मैं अनेंक राजनीतिक दलों व नेताओं के लिए काम करता रहा हूँ,सिर्फ इस उम्मीद और विश्वास के साथ कि यह नेता और पार्टी हमारे उत्तर प्रदेश को देश का उत्तम प्रदेश बना देगी, लेकिन अफ़सोस कि आज तक ऐसा कोई परिवर्तन यूपी की सरजमी पर पदार्पित न हो सका| ऐसे समय जब सारा देश व्यवस्था परिवर्तन के लिए आपकी तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहा है, यूपी के लोग भी आपसे उम्मीद करते हैं कि हम लोगों के उत्थान के लिए आप कुछ न कुछ जरुर करेंगे| हमारी हर मोर्चे पर बदहाली जगजाहिर है| राजनीतिक दल और नेता तो इस बदहाली के लिए जिम्मेदार हैं ही साथ ही यहाँ की जनता भी कम दोषी नहीं है| हम जातिवाद,धर्मवाद और अपराधवाद की राजनीति में गले तक सनें हुए हैं| ऐसे में प्रदेश के लोग सिर्फ आपकी तरफ ही उम्मीदभरी  निगाहों से देख रहे हैं|
       आदरणीय अन्ना बाबा जी उत्तर प्रदेश नें देश को सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री दिए हैं, लेकिन राजनीतिक रूप से हम लोग आज सर्वाधिक अनिर्णय की स्थिति में हैं| गंगा,यमुना,गोमती,सई,राप्ती, आदि नदियों की जलोढ़ मिटटी से हमारे खेत उर्वरा शक्ति से परिपूर्ण हैं, लेकिन किसान आत्म हत्या करनें को विवश है| भ्रष्टाचार का आलम तो यह है कि राजधानी लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग के ३ बड़े अधिकारियों की    दिन दहाड़े हत्याएं होती हैं, और हमारी अपनी ही सरकार का   रवैया शर्मशार करनें वाला होता है| जनता का शक तब और मजबूत होता है जब एक डिप्टी सी.एम.ओ. की हत्या जेल में बड़ी ही निर्ममता से कर दी जाती है| राजनीतिक दल अपनी पार्टी के टिकट  की नीलामी करते हैं| ५ साल तक भ्रष्टता और निर्लज्जता से सरकारी धन की लूट करनें वाले ठेकेदार पार्टी टिकट खरीद कर समाज में फैले जातिवाद,धर्मवाद का फायदा उठाकर जनप्रतिनिधि बन जाते हैं, और हमारे शोषण का दुष्चक्र ऐसे ही चलता आ रहा है| आप की छवि का असर हम सब पर है,आपकी एक अपील हमारे प्रदेश का भवितव्य बदल सकती है| कुछ करिए बाबा...प्लीज़ ....प्लीज़ बाबा कुछ तो करिए| हम सब युवा आपके आभारी रहेंगे|
                                                                               आपका अनुयायी -

                                                                सुशील अवस्थी "राजन"
                                                                               9454699011 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

योगी का एक मंत्री.. जिसे निपटाने के लिए रचा गया बड़ा षडयंत्र हुआ नाकाम

  सुशील अवस्थी 'राजन' चित्र में एक पेशेंट है जिसे एक सज्जन कुछ पिला रहे हैं। दरसल ये चित्र आगरा के एक निजी अस्पताल का है। पेशेंट है ...