बुधवार, 31 अगस्त 2011

"चीन-पाक की चुनौती और अन्ना बाबा"

सुशील अवस्थी "राजन"    अन्ना बाबा की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है,तो बेचारे मनीष तिवारी अब उपेक्षा के शिकार हो रहे हैं| चकड़ कपिल सिब्बल राहुल जप से आनें वाली मुसीबतों से छुटकारा पाना चाहते हैं, लेकिन मै इन सब बातों से भी ज्यादा जरुरी बात आप लोगों से करना चाहता हूँ| चीन का एक ख़ुफ़िया जहाज अंदमान के निकट भारत की सामरिक गतिविधियों की निगरानी करता पाया गया है| अमेरिकी रक्षा सूत्रों से तो यह भी खबर आ रही है कि चीन नें भारतीय सीमा के निकट अपनी घातक मिसाइलों की तैनाती भी की है|
     हो सकता है इन ख़बरों के अपनें कुछ और मायनें भी हों, फिर भी हमारी ढीली-ढाली,लुंज-पुंज, केंद्र सरकार को सतर्क होनें की जरुरत है| देश आज भी चीन से १९६२ में मिली करारी शिकस्त नहीं भूल पाया है| चीन की पकिस्तान   से प्रगाढ़  होती मित्रता भी हमें अपनीं रक्षा तैयारियों को और चौकस होनें के लिए बाध्य  कर रही हैं| केंद्र सरकार देश को बताये कि   पाकिस्तान और चीन की ओर से मिल रही सामरिक चुनौती से निपटनें के लिए वह कुछ कर भी रही है, या नेहरू  के वंशज इतिहास दुहराए जानें की प्रतीक्षा कर रहे हैं| कुछ करो  और  बताओ, नहीं तो देश की जनता अपनें अन्ना बाबा से बात करेगी, और उनसे कहेगी बाबा कुछ करो.... बाबा फिर अनशन करनें योग्य हो चुके हैं|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

योगी का एक मंत्री.. जिसे निपटाने के लिए रचा गया बड़ा षडयंत्र हुआ नाकाम

  सुशील अवस्थी 'राजन' चित्र में एक पेशेंट है जिसे एक सज्जन कुछ पिला रहे हैं। दरसल ये चित्र आगरा के एक निजी अस्पताल का है। पेशेंट है ...