बुधवार, 7 सितंबर 2011

आतंकियों के हौसले बढ़ा रही भारत सरकार

     आतंकवादियों नें एक बार फिर अपनी कायराना हरकत से कई निर्दोष भारतीयों के खून से अपनें हाँथ रंगे हैं| दिल्ली हाई कोर्ट में आज हुए विस्फोट को हमारे प्रधानमंत्री नें भी बंगलादेश की सरजमी से कायराना हरकत बताया है| एक झूंठा संकल्प भी मनमोहन जी नें तोता रटंत लहजे में दुहराया है, मानों अब आतंकियों की खैर नहीं|
      अफजल गुरु, कसाब की सेवा चाकरी से आतंकियों को कौन सा सबक सिखाया जा सकता है? जिस पार्टी की सरकार के  प्रमुख बड्बोलाचारी परम आदरणीय दिग्विजय सिंह जी को रामदेव जैसा संत ठग और दुनिया का खूंखार आतंकी ओसामा बिन लादेन महापुरुष लगता हो उस सरकार से आम भारतीय किसी प्रकार की उम्मीद नहीं रखता है कि वह आतंकवाद से हमें मुक्ति दिला पायेगी| कांग्रेस के असंभावी प्रधानमंत्री राहुल गाँधी जी साफगोई पूर्वक पहले ही देश की जनता को समझा चुके हैं कि सभी आतंकी हमलों को रोंक पाना संभव नहीं है| मानों उन्होंने कह दिया है कि वे आतंकियों पर किसी प्रकार की जुल्म ज्यादती बर्दाश्त नहीं करेंगे| हाँ भारत की जनता आतंकियों को धैर्य पूर्वक जरुर बर्दाश्त करे|

                                           

    
                                    सुशील अवस्थी "राजन"
                                                    09454699011

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

योगी का एक मंत्री.. जिसे निपटाने के लिए रचा गया बड़ा षडयंत्र हुआ नाकाम

  सुशील अवस्थी 'राजन' चित्र में एक पेशेंट है जिसे एक सज्जन कुछ पिला रहे हैं। दरसल ये चित्र आगरा के एक निजी अस्पताल का है। पेशेंट है ...