मंगलवार, 3 मई 2011

SABSE BADA AATANKWADI KAUN..LADEN YA.....?

    अमरीका और पाक की नाजायज़ औलाद लादेन  
(सुशील अवस्थी "राजन")    आतंकवादी कौन? जो अपना सारा काम आतंक व भय से बनाये| लादेन निसंदेह बड़ा आतंकी था,लेकिन उससे भी बड़े आतंकी धरती पर मौजूद हैं| अमरीका और पाकिस्तान भी दो बड़े आतंकी हैं| दोनों मजबूत दोस्त हैं| अमरीका ने उसे माँ की तरह पैदा किया पाकिस्तान ने उसे बाप की तरह  पाला पोसा और बड़ा किया| चूँकि लादेन अमरीका और पाक की नाजायज़ औलाद थी,इसलिए दोनों ने कभी भी दुनिया के सामने उसे अपनी औलाद नहीं माना| जबतक उसके कुकृत्यों से दोनों नाजायज़ माँ बाप (अमरीका-पाक) को फायदा होता रहा दोनों उठाते रहे| जब वो बदनामी का सबब बना दोनों माँ-बाप ने उसका षड्यंत्र से गला घोंट कर मार दिया|
          आतंकवाद को सरकारी नीति की तरह इस्तेमाल कर रहा भारत का मल देश पाकिस्तान क्या आतंकवादी देश नहीं है? क्या वहां आतंकी कैम्प धड़ल्ले से नहीं चल रहे हैं? दुनिया के किसी भी कोने में घटी चाहे कोई छोटी आतंकी घटना हो या बड़े आतंकी लादेन की मौत सभी आतंकी गतिविधियों के तार पाक से जुड़ ही जाते हैं| फिर भी पाक को अमरीका कंगारू के बच्चे की तरह अपनी थैली में रख दुनिया के कोप से बचाता आ रहा है| ऐसी नीतियों से अमरीका सदा के लिए लादेनों के कोप से नहीं बच सकता| अमरीका और पाक के अनैतिक संबंधों से फिर कोई न कोई नाजायज़ बच्चा पैदा होगा जिसे दुनिया लादेन कहेगी|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

योगी का एक मंत्री.. जिसे निपटाने के लिए रचा गया बड़ा षडयंत्र हुआ नाकाम

  सुशील अवस्थी 'राजन' चित्र में एक पेशेंट है जिसे एक सज्जन कुछ पिला रहे हैं। दरसल ये चित्र आगरा के एक निजी अस्पताल का है। पेशेंट है ...