रविवार, 1 मई 2011

OBAMA-OSAMA

        ओबामा-ओसामा
ओबामा और ओसामा कितने मिलते जुलते नाम हैं? दोनों में बड़ा अंतर्संबंध भी है| जब ओसामा ताकतवर होगा तो ओबामा कमजोर होगा| अब ओसामा के मरने के बाद ओबामा जी उठा है| इधर कई सर्वे रिपोर्ट कह  रही  थी  कि ओबामा अमरीका में अलोकप्रिय होते जा रहे हैं| अब तो बस एक ही सहारा बचा था बेचारे ओबामा को, अलोकप्रियता के गर्त से बाहर आने का, और वह था जनाब ओसामा का| ओसामा ने मरते-मरते ओबामा कि मनोकामना पूरी कर ही दी| उम्मीद करनी चाहिए कि राष्ट्रपति बनने के बाद से अमरीकी राजनीति में रक्षात्मक  पारी खेल रहे ओबामा अब आक्रामक पारी खेलेंगे? पाकिस्तान के घर में टिकी अमरीकी सैनिकों कि बारात जैसे ही अपने वतन रवानगी करेगी भारतीय उपमहाद्वीप में अमरीकी सरोकार बदल जायेंगे| भारत को इन स्थितियों पर निगाह रख सही रणनीति अपनाने कि जरुरत है|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

योगी का एक मंत्री.. जिसे निपटाने के लिए रचा गया बड़ा षडयंत्र हुआ नाकाम

  सुशील अवस्थी 'राजन' चित्र में एक पेशेंट है जिसे एक सज्जन कुछ पिला रहे हैं। दरसल ये चित्र आगरा के एक निजी अस्पताल का है। पेशेंट है ...