प्रत्येक देश भक्त भारत वासी चाहता है कि संसद हमले के दोषी अफज़ल गुरु और मुंबई में निर्दोष नागरिकों को मौत बाँटने वाले पाकिस्तानी नागरिक अजमल आमिर कसाब को जल्द से जल्द फाँसी के फंदे पर लटकाया जाय| महामहिम राष्ट्रपति द्वारा पंजाब के देविंदर पाल सिंह भुल्लर व असम के महेंद्र नाथ सिंह की दया याचिकाएं खारिज किये जाने के बाद उम्मीद जगी है कि अफजल गुरु और राजीव गाँधी के हत्यारों को भी शीघ्र फाँसी दी जा सकेगी|
बहुत देर से लिया गया न्यायिक निर्णय भी अन्याय जैसा ही होता है| राजीव गाँधी के भी हत्यारे अभी जीवित हैं| यह जानकर आम आदमी को बड़ा आश्चर्य होता है| आम आदमी तकनीकी बहस में नहीं पड़ना चाहता है| बस हमारे भारत भाग्य विधाताओं को कमी तलाश कर उसका निदान करना चाहिए| क्योंकि लचर कानून व्यवस्था आतंकियों व अपराधियों को प्रेरित करती है, अपनी नापाक साजिशों को साकार करने के लिए| जन-मन के विचारों की क़द्र की जानी चाहिए|
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
योगी का एक मंत्री.. जिसे निपटाने के लिए रचा गया बड़ा षडयंत्र हुआ नाकाम
सुशील अवस्थी 'राजन' चित्र में एक पेशेंट है जिसे एक सज्जन कुछ पिला रहे हैं। दरसल ये चित्र आगरा के एक निजी अस्पताल का है। पेशेंट है ...
-
विभीषण द्वारा रावण को समझाने के लिए तुलसीदास अपने महाकाव्य राम चरित मानस के सुन्दरकाण्ड में यह सुन्दर चौपाई लिखते है- काम, क्रोध, मद, ...
-
सुशील अवस्थी 'राजन' चित्र में एक पेशेंट है जिसे एक सज्जन कुछ पिला रहे हैं। दरसल ये चित्र आगरा के एक निजी अस्पताल का है। पेशेंट है ...
-
उत्तर प्रदेश के जिलाधिकारियों (डीएम) के सीयूजी नंबर। District Magistrate Uttar Pradesh CUG No's Sl.No District CUG No. 1 DM Agra ...


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें