मंगलवार, 24 मई 2011

कौन लड़ रहा है आतंकवाद से ?

(सुशील अवस्थी "राजन") कौन लड़ रहा है आतंकवाद से? अमरीका,पाकिस्तान या फिर भारत...? मेरा अपना उत्तर है कि इनमे से कोई नहीं| सब ढोंग ढकोसला है| अमरीका की आतंकवाद के खिलाफ लडाई सिर्फ उसी आतंकवाद से  है,जो उसके अपने देश को नुकसान पहुँचाता है| बाकी दुनिया के आतंकवाद से उसका कोई लेना देना नहीं है|
         पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ लडाई में सिर्फ माल पैदा करने में लगा है| आतंकवाद के खिलाफ लडाई के नाम पर उसे तो अमरीका जैसी दुधारू गाय मिल गयी है| ये बात अलग है कि दूध के साथ आजकल ये गाय कुछ ज्यादा ही लातें चला रही है| फिर भी ठीक-ठाक माल अन्दर हो चुका है|
          भारत  दुनिया का सर्वाधिक आतंकवाद पीड़ित देश है| पर हमारी स्थिति आतंकवाद से लड़ने के नाम पर सर्वाधिक हास्यास्पद है| हम जानते हैं कि आतंकवाद की जड़ कहाँ है पर कभी उस जड़ पर प्रहार करने की हिम्मत हम आज तक नहीं जुटा पाए| हमेशा अमरीका ब्रिटेन फ़्रांस का मुह ताकते रहे कि हमारी लडाई कोई और आकर लड़ जाय| दूसरे देश की सीमाओं में जाकर लड़ने की बात छोडिये हमारे अपने देश में आतंकवाद की जघन्य घटनाओं में शामिल आतंकवादियों अफज़ल गुरु और अजमल आमिर कसाब की हम सेवा चाकरी में लगे हैं| पाकिस्तान से आये दिन हम निवेदन करते रहते हैं कि जिन आतंकियों की आप सेवा सुरक्षा न कर पा रहें हों हमें दे दो| उनकी भी ऐसे ही सेवा करेंगे| जिन्हें पकड़ लिया उन्हें तो निपटा नहीं पा रहें और मांग रहें हैं|
         अब आप बताइए ना कौन लड़ रहा है आतंकवाद के खिलाफ लडाई अमरीका,पाक या भारत?

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

योगी का एक मंत्री.. जिसे निपटाने के लिए रचा गया बड़ा षडयंत्र हुआ नाकाम

  सुशील अवस्थी 'राजन' चित्र में एक पेशेंट है जिसे एक सज्जन कुछ पिला रहे हैं। दरसल ये चित्र आगरा के एक निजी अस्पताल का है। पेशेंट है ...