मेरी समझ से महंगाई और भ्रष्टाचार देश के समक्ष दो बड़ी समस्याएं हैं, जिनसे आम आदमी सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। केंद्र सरकार चला रही कांग्रेस पार्टी चुनावों के समय खुद को आम आदमी की पार्टी कहते नहीं थकती है, नारा देती है, "कांग्रेस का हाँथ, आम आदमी के साथ" लेकिन आम आदमी को व्यथित कर रहे इन दोनों मुद्दों को हल करनें में कांग्रेस पूरी तरह से विफल रही है। अब तो केंद्र सरकार के बेशर्म मंत्री महंगाई के फायदे गिनानें की गलाकाट प्रतिस्पर्धा में शामिल हो चुके हैं। अभी कुछ दिन पूर्व बेशर्म केन्द्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा नें देशवासियों को महंगाई की मुबारकबाद देते हुए कहा है कि "महंगाई से किसानों को फायदा हुआ है" मैं भी किसान परिवार से ताल्लुक रखता हूँ, महंगाई से मुझे क्या फायदा हुआ है, मैं तो आज तक नहीं समझ पाया। क्या मंत्री जी मुझे समझा सकेंगे, कि महंगाई से मुझे क्या और कैसा फायदा हुआ है?
मंगलवार, 21 अगस्त 2012
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
योगी का एक मंत्री.. जिसे निपटाने के लिए रचा गया बड़ा षडयंत्र हुआ नाकाम
सुशील अवस्थी 'राजन' चित्र में एक पेशेंट है जिसे एक सज्जन कुछ पिला रहे हैं। दरसल ये चित्र आगरा के एक निजी अस्पताल का है। पेशेंट है ...
-
विभीषण द्वारा रावण को समझाने के लिए तुलसीदास अपने महाकाव्य राम चरित मानस के सुन्दरकाण्ड में यह सुन्दर चौपाई लिखते है- काम, क्रोध, मद, ...
-
धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर उत्तर प्रदेश में गरीबों की जान से खेल रहे है। सरकारी अस्पतालों में कार्यरत अधिकतर डॉक्टर प्राइवेट प्र...
-
सुशील अवस्थी 'राजन' चित्र में एक पेशेंट है जिसे एक सज्जन कुछ पिला रहे हैं। दरसल ये चित्र आगरा के एक निजी अस्पताल का है। पेशेंट है ...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें