गुरुवार, 13 अक्तूबर 2011

भाजपा पहले अपनें आप से लड़ ले



     भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण अडवाणी जी का जन चेतना रथ अपनी राह से भटकता हुआ दिख रहा है| अन्ना हजारे और बाबा रामदेव जी द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ बनाये गए अखिल भारतीय माहौल का फायदा उठानें के लिए उठ खड़े हुए आडवानी जी की रथ यात्रा अब भाजपा की अंदरूनी लड़ाई सतह पर लानें का जरिया मात्र बन कर रह गयी है| लड़ाई कि भाजपा से कौन होगा अगला प्रधानमंत्री? नरेन्द्र मोदी या अडवाणी? या फिर कोई और? भ्रष्टाचार का मुद्दा अब काफी पीछे छूट चुका है| कौन कहता है कि २०१४ लोकसभा चुनाओं में भाजपा की लड़ाई कांग्रेस से है, मुझे तो लगता है कि भाजपा पहले अपनें आप से लड़ ले|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

योगी का एक मंत्री.. जिसे निपटाने के लिए रचा गया बड़ा षडयंत्र हुआ नाकाम

  सुशील अवस्थी 'राजन' चित्र में एक पेशेंट है जिसे एक सज्जन कुछ पिला रहे हैं। दरसल ये चित्र आगरा के एक निजी अस्पताल का है। पेशेंट है ...