उत्तर प्रदेश के लोगों को हमारी सरकार नें बड़ा खूबसूरत तोहफा दिया है| आज से आप सरकार की बनाई गयी मूर्तियों और पार्कों का नजदीकी दीदार कर सकेंगे| इस दीदार बाज़ी की कीमत औसतन १० रुपया रखी गयी है| अरबों रुपये की लागत से तैयार कराये गए इन पार्कों मूर्तियों का प्रदेश की बेहतरी में क्या योगदान होगा? आम आदमी माया के इस महा मिशन को सकारात्मक अथवा नकारात्मक किस रूप में लेता है, २०१२ के विधान सभा चुनाओं के परिणाम ही इसकी विस्तृत विवेचना कर पाएंगे| हालाँकि विरोधी पार्टियाँ मुख्यमंत्री के इन कार्यों की जमकर आलोचना कर रही हैं| सपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनें समाजवादी क्रांति रथ से करीब-करीब हर विधान सभा क्षेत्र में इस चर्चा को आम बना रहे हैं,कि ये फिजूल कार्य यूपी सरकार द्वारा किया गया है| सबका ध्येय वोट बटोरना है| अब अगर माया सरकार को यूपी की जनता दुबारा तख़्त नशीं कर दे, तभी इस कार्य की सार्थकता है| क्योंकि इस कार्य की कीमत तो आम आदमी नें ही चुकाई है|
शनिवार, 1 अक्टूबर 2011
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
योगी का एक मंत्री.. जिसे निपटाने के लिए रचा गया बड़ा षडयंत्र हुआ नाकाम
सुशील अवस्थी 'राजन' चित्र में एक पेशेंट है जिसे एक सज्जन कुछ पिला रहे हैं। दरसल ये चित्र आगरा के एक निजी अस्पताल का है। पेशेंट है ...
-
विभीषण द्वारा रावण को समझाने के लिए तुलसीदास अपने महाकाव्य राम चरित मानस के सुन्दरकाण्ड में यह सुन्दर चौपाई लिखते है- काम, क्रोध, मद, ...
-
सुशील अवस्थी 'राजन' चित्र में एक पेशेंट है जिसे एक सज्जन कुछ पिला रहे हैं। दरसल ये चित्र आगरा के एक निजी अस्पताल का है। पेशेंट है ...
-
उत्तर प्रदेश के जिलाधिकारियों (डीएम) के सीयूजी नंबर। District Magistrate Uttar Pradesh CUG No's Sl.No District CUG No. 1 DM Agra ...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें