रविवार, 13 नवंबर 2011

" हो रहा भारत निर्माण "




सारा भारत देश है कहता,
महंगाई ने ले ली जान|
पर सरकारी विज्ञापन कहता,
हो रहा भारत निर्माण|
भ्रष्ट,लुटेरे मौज उड़ाते,
कार छोंड विमान से जाते|
हमको आपको सीख बताते,
३२ रुपये खर्च करो तो,
बन जाओ अमीर महान|
हो रहा भारत निर्माण|
देश के खातिर जान लड़ाओ,
गोली,डंडा, जेल को जाओ,
राष्ट्रघात में बम बरसाओ,
निरीह जनों की जान ले जाओ,
आओ मेरी जेल में आओ,
बिरयानी उडाओ बन मेहमान|
हो रहा भारत निर्माण|
जातिवाद,धर्मवाद बढाओ,
"राजन" बस नेता बन जाओ,
आतंकियों की क़र पैरवी,
गाओ जन गन मन का गान|
हो रहा भारत निर्माण|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

योगी का एक मंत्री.. जिसे निपटाने के लिए रचा गया बड़ा षडयंत्र हुआ नाकाम

  सुशील अवस्थी 'राजन' चित्र में एक पेशेंट है जिसे एक सज्जन कुछ पिला रहे हैं। दरसल ये चित्र आगरा के एक निजी अस्पताल का है। पेशेंट है ...