शनिवार, 7 जुलाई 2012

नेताओं और अफसरों ने की लैला के साथ अय्याशी!


   मुंबई। बालीवुड अभिनेत्री लैला खान के ओशीवारा स्थित घर से मुंबई पुलिस को कुछ अहम सबूत हाथ लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को उसके ओशीवारा स्थित घर से करीब 1000 फोटो बरामद हुए। इन फोटो में लैला और उसके परिजनों के साथ कई नेता और पुलिस अधिकारी दिखाई दे रहे हैं। पुलिस को शक है कि लैला खान और उसकी मा हवाला के रैकेट से जुड़ी थीं तथा हवाला में पैसा ट्रासफर करवाने के लिए वह कई नेताओं के संपर्क में थी। इस मामले में मुंबई और किश्तवाड़ पुलिस ने परवेज टाक से पूछताछ की।
लैला के सौतेले पिता नादिर पटेल की शिकायत पर ओशिवरा पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। लेकिन इस मामले की जाच मुंबई क्राइम ब्राच को सौंपी गई है।
सूत्रों के मुताबिक लैला के पाकिस्तानी होने का दावा गलत है। दरअसल उसका जन्म मुंबई के गोलीबार इलाके में हुआ था। वह अपने पहले पिता नादिर पटेल की संतान है। उसका असली नाम रेशमा पटेल है। जब नादिर ने दूसरी शादी की, तो उसकी मा सलीमा बेगम ने भी दूसरी शादी कर ली। उसके राशन कार्ड सहित कुछ सरकारी दस्तावेजों से भी यह पता चलता है कि वह पाकिस्तानी नहीं बल्कि भारतीय नागरिक ही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

योगी का एक मंत्री.. जिसे निपटाने के लिए रचा गया बड़ा षडयंत्र हुआ नाकाम

  सुशील अवस्थी 'राजन' चित्र में एक पेशेंट है जिसे एक सज्जन कुछ पिला रहे हैं। दरसल ये चित्र आगरा के एक निजी अस्पताल का है। पेशेंट है ...