मंगलवार, 24 जुलाई 2012

केशुभाई ने मोदी को कहा 'राक्षस'

   सूरत। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी है। मोदी को सड़ा फल बताने वाले पटेल ने अब उनको राक्षस करार दिया है। पटेल ने कहा कि आम आदमी की दिक्कत के लिए मोदी ही जिम्मेदार है। सूरत में एक रैली में पटेल ने कहा कि पुरानी कहानियों में बताया गया है कि राक्षस की सासे पक्षी में अटकी होती है।
राक्षस के खिलाफ जंग जीतने के लिए हीरो को पक्षी को मारना होता था। इसी तरह मोदी की जिंदगी हमारे वोट में हैं। उन्हें वोट मत दो वह अपने आप खत्म हो जाएंगे। केशुभाई ने कहा कि कुछ लोगों ने उन्हें सलाह दी कि इस उम्र में उन्हें चुप बैठना चाहिए, क्योंकि राजनीतिक करियर में उन्होंने सब कुछ पा लिया है लेकिन मैंने लोगों को मुश्किल में देखा है। ऐसे हालात में मैं घर में चुपचाप नहीं बैठे रह सकता।
    2002 में अटल बिहारी वाजपेयी ने मोदी को राजधर्म का पालन करने को कहा था। राज्य के हालात और लोगों की मुश्किलों को देखते हुए मैंने यह निष्कर्ष निकाला कि मुझे प्रजा धर्म निभाना चाहिए। केशुभाई को हटाकर मोदी को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया था। तब से वे मोदी से नाराज चल रहे हैं। दिसंबर में विधानसभा चुनाव से पहले केशभाई नई पार्टी बना लेंगे। उनकी पार्टी को मोदी विरोधी सुरेश मेहता,गोरधन झाड़पिया,काशीराम राणा और फकीर वाघेला का समर्थन मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

योगी का एक मंत्री.. जिसे निपटाने के लिए रचा गया बड़ा षडयंत्र हुआ नाकाम

  सुशील अवस्थी 'राजन' चित्र में एक पेशेंट है जिसे एक सज्जन कुछ पिला रहे हैं। दरसल ये चित्र आगरा के एक निजी अस्पताल का है। पेशेंट है ...