उत्तर प्रदेश में जबसे विधान सभा चुनाओं की दस्तक हुई है, तभी से मुख्यमंत्री मायावती जी हर रोज़ दो चार मंत्रियों की छुट्टी कर रही हैं| क्या मायावती जी पांच साल सरकार चलानें के बाद अब जान सकी हैं कि उनके कितने मंत्री भ्रष्ट हैं, या फिर जनता को अपनी नेक नीयती दिखाकर उनके वोट हासिल करना चाहती हैं| जिस मुख्यमंत्री के मंत्रिमंडल में इतनें दागी मंत्री रहे हों, भला उस मुख्यमंत्री को ईमानदार कैसे समझा जाय| फूलों कि जगह हज़ार रुपये के करारे नोटों की माला पहननें वाली मुख्यमंत्री को, जनता के सामनें अब अपनी ईमानदारी की परीक्षा देनी ही होगी|
शुक्रवार, 30 दिसंबर 2011
बुधवार, 28 दिसंबर 2011
क्योंकि पिक्चर अभी बाकी है
मुंबई और दिल्ली में एक साथ शुरू हुआ अन्ना हजारे का शो इस बार फ्लाप होता हुआ दिख रहा है| राजनीतिक दलों की आपसी सांठ-गाँठ नें अन्ना के शो का सारा आकर्षण ही चुरा लिया| मुंबई की अति व्यस्त जनता नें जहां अन्ना के आन्दोलन को ढेंगा दिखाया, वही हजारे के स्वास्थ्य नें भी उनका साथ नहीं दिया| फिलहाल अभी बाकी बचे दिनों पर निगाह रखिये शायद शो में कुछ नया स्टंट डाला जाय|
हमारे पडोसी चौबे जी आजकल अन्ना शो के फ्लाप होनें से बहुत दुखी हैं| ३ महीनें से कटे चल रहे केबिल टीवी कनेक्शन को श्रीमान जी नें सिर्फ अन्ना शो देखनें के लिए ही जुड़वाया था| किसी शाम मशाल जुलूस निकालना भी इसबार उनके एजेंडे में था| क्योंकि पिछली दफा उन्हें दूसरों के प्रायोजित जुलूसों में शामिल होकर पीड़ा जो उठानी पड़ी थी| क्योंकि हर सुबह के अखबार में चौबे जी को अपना नाम व फोटो खोजनें में चश्मा लगाकर खासी मशक्कत जो करनी पड़ी थी| जबकि आयोजक बंधू का फोटो और नाम चौबे जी बगैर चश्में के ही देख लेते थे| पता नहीं देश भर में कितनें चौबे दुखी होंगे| ईश्वर उन सबके लिए भी इस शो में कुछ न कुछ स्टंट डालेगा जरुर, धैर्य रखिये चौबे जी ...क्योंकि पिक्चर अभी बाकी है ...मेरे दोस्त|
![]() |
| सुशील अवस्थी "राजन" मोबाइल-08896520439 |
मंगलवार, 27 दिसंबर 2011
देश की छवि बदलिए
क्या बालीवुड अभिनेता आमिर खान का वह विज्ञापन आपको याद है, जिसमें वह देशवासियों से अपनें देश की छवि धूमिल न करनें की अपील करते हैं| इसी विज्ञापन में एक जगह एक महिला अपनें बच्चे को सड़क पर पेशाब कराकर देश की छवि धूमिल कर रही होती है| कभी आप ट्रेन से सफ़र करिए तो देखनें में आता है, कि बच्चा तो बच्चा है, न जानें कितनें बच्चों के माँ-बाप इस देश में सुबह-सुबह डिब्बा लेकर रेलवे लाइनों के किनारे बैठे होते हैं| वास्तव में इन चीज़ों से देश की छवि पर तो असर पड़ता ही है| पर सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि क्या अपनें देश में पर्याप्त रूप से शौचालय और मूत्रालय मौजूद हैं? गावों और छोटे शहरों को छोडिये यूपी की राजधानी लखनऊ में सुलभ शौचालयों का भारी अभाव है| आलमबाग जैसे व्यस्त इलाके में एक सुलभ शौचालय लाखों लोगों का बोझ उठा रहा है, जहां हमेशा पेशाब करनें वालो की लम्बी लाइन लगी रहती है|
रविवार, 25 दिसंबर 2011
शनिवार, 24 दिसंबर 2011
चुनावी रंग में उमा भारती
(सुशील अवस्थी "राजन") आज उमा भारती लखनऊ में थी| राजधानी के कैंट विधान सभा क्षेत्र में उन्होंने पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेई के जन्म दिन की पूर्व संध्या पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की, जिसका आयोजन विधायक सुरेश चन्द्र तिवारी द्वारा किया गया था|
उमा अपनें भाषण में कांग्रेस पर विशेष रूप से हमलावर रही| राहुल गाँधी द्वारा गरीब के घर खाना खानें पर उन्होंने कहा बड़ी बात तब होगी जब कोई गरीब राहुल के घर खाना खायेगा| मुस्लिमों को आरक्षण पर उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर हम ऐसे किसी आरक्षण को कभी नहीं स्वीकारेंगे| मायावती को चुनौती भरे लहजे में उन्होंने कहा कि हम जो आरोप लगा रहे हैं गलत साबित होनें पर जेल जानें को तैयार हैं,पर सही निकलनें पर उन्हें भी जेल जाना होगा|
इस अवसर पर राजधानी से भाजपा सांसद लालजी टंडन, मेयर दिनेश शर्मा, विधायक सुरेश तिवारी नें भी जनसभा को संबोधित किया| नगर महामंत्री मान सिंह, नें कार्यक्रम का सञ्चालन किया| सुशील तिवारी पम्मी, सन्युक्ता भाटिया, अभिजात मिश्र, राजीव शुक्ल "रज्जू", व व्यापारी नेता संदीप कान्त "राजन" सहित हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों नें यह प्रदर्शित किया कि भाजपा फिर मजबूत हो चुकी है|
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
योगी का एक मंत्री.. जिसे निपटाने के लिए रचा गया बड़ा षडयंत्र हुआ नाकाम
सुशील अवस्थी 'राजन' चित्र में एक पेशेंट है जिसे एक सज्जन कुछ पिला रहे हैं। दरसल ये चित्र आगरा के एक निजी अस्पताल का है। पेशेंट है ...
-
विभीषण द्वारा रावण को समझाने के लिए तुलसीदास अपने महाकाव्य राम चरित मानस के सुन्दरकाण्ड में यह सुन्दर चौपाई लिखते है- काम, क्रोध, मद, ...
-
धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर उत्तर प्रदेश में गरीबों की जान से खेल रहे है। सरकारी अस्पतालों में कार्यरत अधिकतर डॉक्टर प्राइवेट प्र...
-
सुशील अवस्थी 'राजन' चित्र में एक पेशेंट है जिसे एक सज्जन कुछ पिला रहे हैं। दरसल ये चित्र आगरा के एक निजी अस्पताल का है। पेशेंट है ...












