चीन और पाकिस्तान रहीम यार खान में मिलकर युद्धाभ्यास कर रहे हैं| जो हमारी राजस्थानी सीमा से महज़ २५ किलोमीटर ही दूर है| इस युद्धाभ्यास की खासियत यह है कि इसमें चीनी सेना का इंजीनियरिंग दस्ता भी भाग ले रहा है| पाकिस्तानी सेना चीन से मिले साजो-सामान का भौतिक परीक्षण कर रही है| अभी कुछ ही दिन पहले हमारे थल सेनाध्यक्ष नें कहा था कि गुलाम कश्मीर में हजारों चीनी सैनिक मौजूद हैं| बंगलादेश, लंका, नेपाल, म्यांमार, पाकिस्तान, हिंद महासागर में अंदमान निकोबार तक से ड्रैगन हमें घेर चुका है| भगवान जानें हमारी सरकार क्या कर रही है? क्योंकि चीन के इरादे नेक तो कतई नहीं हैं|
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें