देखिये भ्रष्टाचार की मजबूत लामबंदी| देश की तहसीलों को भ्रष्टाचार से मुक्ति की सबसे ज्यादा जरुरत है| गाँव के गरीब और निरीह किसानों को संगठित भ्रष्टाचारी कैसे लूट रहे हैं, उस पर दुर्भाग्य यह कि विभाग के सक्षम अधिकारी इस नापाक गठजोड़ की सबसे अहम् कड़ी बने हुए हैं| मै रायबरेली की महराजगंज तहसील के कसरावां गाँव का निवासी हूँ, जहाँ मेरी करीब २५ बीघा खेती है| मेरी इस २५ बीघे खेती को तहसील के कारिंदों नें ५०० बीघे में तब्दील कर दिया है| हर सरकारी दस्तावेज़ में अब हम ५०० बीघे के काश्तकार हो चुके हैं| अब जब हम ५०० बीघे के काश्तकार से वाजिब २५ बीघे के काश्तकार होना चाहते हैं तो हमसे रिश्वत मांगी जा रही है| ऐसी परिस्थिति से निपटनें के लिए मुझे आप मित्रों की सलाह की जरुरत है| मै क्या करूँ प्लीज़ बताइए.... रिश्वत दूँ या न दूँ?
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें