केरल के कुन्नूर में गोकशी कर प्रदर्शन करते यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का वीडियो अगर सच है, तो मानकर चलिए अब कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में अपने लिए ताबूत बना रही है। जिस गोहत्या कृत्य को मुग़ल शासन में भी मृत्यु दंड की श्रेणी में रखा गया था, उस कुकृत्य का ऐसा समर्थन, ये देश की जनता कभी बर्दास्त नहीं करेगी। हो सकता है कि कांग्रेस के इस कुकृत्य का उन्हें केरल में कोई फायदा मिल भी जाय, परंतु पुरे भारत से उसका सफाया हो जायेगा, इसमें मुझे कोई संदेह नहीं है। सोचने वाली बात ये है कि आज कांग्रेस जितना नीचे गिर चुकी है, अगर वह यहाँ से भी नीचे गिरना चाहे तो कहाँ जायेगी? आखिर उसे अपने गिरने की कोई तो सीमा सोचनी चाहिए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें