उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण मार्ग, एअरपोर्ट से मुख्यमंत्री आवास तक जानें वाली रोड है, जो कि वी.आई.पी. रोड कहलाती है| आये दिन हमारे सूबे की मुखिया इसी मार्ग का इस्तेमाल करती हैं| जिस कारण यह रोड सजा संवार कर रखी जाती है| धुली-पुंछी इस रोड पर फर्राटे भरनें का अपना अलग मज़ा है| लेकिन यही मज़ा तब सजा बन जाती है, जब सुश्री बहन जी का काफिला इस मार्ग पर अपनी शानों-शौकत से गुजरता है| उनके आगमन से पूर्व सभी आनें-जानें वालों को अपनी गति पर विराम जो लगाना होता है| कभी-कभी यह विराम इतना लम्बा हो जाता है कि आम आदमी घंटों जाम में ही फंसा रहता है| कहनें को तो प्रशासन कहता रहता है, कि ५ मिनट से ज्यादा आवागमन नहीं रोका जाता है, लेकिन सच्चाई एकदम इसके विपरीत है| आज आपके सामनें इसी महत्वपूर्ण मार्ग पर पड़नें वाले बाराबिरवा चौराहे के दो चित्र, मैं आपके सामनें प्रस्तुत कर रहा हूँ|पहला जब सुश्री जी इस मार्ग से नहीं गुजरी थी, तब सड़क कितनी सुगम थी| फिर दूसरा चित्र उनके काफिले के गुजर जानें के बाद लगे भीषण जाम का है| जिसमें आम आदमी संघर्ष कर रहा है| यह कैसा लोकतंत्र है, जिसमें एक विशिष्ट के लिए इतना ताम-झाम, लेकिन हम बहुत सारे लोगों के लिए कुछ भी नहीं, ऐसा क्यूँ ?
रविवार, 4 दिसंबर 2011
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
योगी का एक मंत्री.. जिसे निपटाने के लिए रचा गया बड़ा षडयंत्र हुआ नाकाम
सुशील अवस्थी 'राजन' चित्र में एक पेशेंट है जिसे एक सज्जन कुछ पिला रहे हैं। दरसल ये चित्र आगरा के एक निजी अस्पताल का है। पेशेंट है ...

-
विभीषण द्वारा रावण को समझाने के लिए तुलसीदास अपने महाकाव्य राम चरित मानस के सुन्दरकाण्ड में यह सुन्दर चौपाई लिखते है- काम, क्रोध, मद, ...
-
सत्तासीन रामवादी कृपया प्रजा और राजा के संबंधों के लिए तुलसीदास की इस चौपाई का दिन में एक बार अवश्य स्मरण करें। जासु राज प्रिय प्र...
-
कौन ऐसा हिन्दू होगा जो अपने जीवन काल में एक बार अपने मुंह से यह न बोलता होगा कि राम नाम सत्य है। हाँ ये भी हो सकता है कि वह अपने पूर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें