सुशील अवस्थी "राजन" गैर लोकतान्त्रिक देश चीन में सोशल मीडिया पर कड़े प्रतिबन्ध लागू होनें जा रहे हैं| आपको क्या लगता है कि भारत में ऐसा नहीं होगा? भारत सरकार के भी दिलो-दिमाग में हमारी-आपकी बातों को अवरुद्ध करनें का इरादा है| दिक्कत ये है कि चीन एक गैर लोकतान्त्रिक मुल्क है,वहां की सरकार किसी भी बात को बगैर लाग-लपेट के कह देती है, लेकिन दुनिया के सबसे बड़े लोकतान्त्रिक देश भारत की सरकार गोल-गोल कर कहती और करती है| वहां अगर बड़े लोकतान्त्रिक जनांदोलनों को बेरहमी के साथ कुचला गया है,तो हमारी सरकार नें भी वही किया है| बाबा रामदेव और अन्ना के लोकतान्त्रिक आन्दोलनों का हश्र सारी दुनिया देख रही है| वहां अगर कुछ लोगों की इच्छा ही सत्ता सञ्चालन के तौर तरीके तय करती है तो भारत में भी ऐसा ही हो रहा है| बस एक बुनियादी फर्क है, कि यहाँ ये सब हमारी-आपकी रजामंदी से हो रहा है,और वहां ज्यादती से| हम जिस दिन जातिवाद, धर्मवाद, व्यक्तिवाद का चोला उतार फेंकना चाहें फेंक सकते हैं परन्तु चीनी चाह कर भी नहीं|
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें