मंगलवार, 18 अक्टूबर 2011

पाकिस्तान कर सकता है भारत पर हमला

     सुशील अवस्थी "राजन" पाकिस्तान कर सकता है भारत पर हमला| उसकी गतिविधियों और भारत विरोधी इतिहास पर निगाह डालें तो ऐसी संभावनाओं को बल मिलता है| घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय मोर्चे पर हो रही उसकी भद्द से छुटकारा पानें का उसके पास यही समुचित रास्ता है| ओसामा को सरपरस्ती देकर अंतर्राष्ट्रीय बदनामी और अमेरिका की हिकारत झेल रहे पाकिस्तान को चीन का मिल रहा खुला संरक्षण उससे ऐसा काम करवा सकता है|
     हमारी राजस्थानी सीमा से मात्र २५ किलोमीटर दूर रहीम यार खान नामक स्थान पर चीनी सेना पाकिस्तानी सैनिकों को युद्ध फतह करनें के गुर सिखा रही है| गोला बारूद और अत्याधुनिक हथियारों से पाकिस्तान को लैस कर रहा चीन आजकल वियतनाम के समुद्री क्षेत्र में भारत की ओ.एन.जी.सी. द्वारा तेल एवं गैस खोज अभियान से व्यथित भी है| वह खुद तो युद्ध नहीं करना चाहता लेकिन अपनें नवागत पिट्ठू पाकिस्तान की भारत से गत बनवाकर हम पर दबाव बनानें की रणनीति अख्तियार कर सकता है| देशी मोर्चे पर नित नयी छीछालेदर का सामना कर रही अपनी केंद्र सरकार भी देश हित में अपनें विरोधियों से चुप होकर, भारत सरकार के कंधे से कन्धा मिलानें की देश हितकारी सलाह पर अमल करा सकती है| कांग्रेस षड्यंत्रकारी पार्टी है वह कुछ भी कर सकनें में सक्षम है|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें