बुधवार, 24 अगस्त 2011

अन्ना रूप में गाँधी जी का हुआ पुनः अवतार

अन्ना रूप में गाँधी जी का हुआ पुनः अवतार|
सारा देश लुटा रहा है इस गाँधी पर प्यार|
इस गाँधी पर प्यार, भगत,आज़ाद भी आयेंगे|
उस दिन काले अँगरेज़ भारत भूमि से जायेंगे| 
अब डायरों को करनी का फल भोगना ही होगा|
विदेश जा रहा धन काकोरी में रोकना ही होगा|
अल्फ्रेड पार्क गवाह बनेगा फिर आज़ाद की क़ुरबानी का|
जो हिंदुस्तान के काम न आये क्या करना ऐसी जवानी का|

                                      सुशील अवस्थी "राजन"

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें