सोमवार, 15 अगस्त 2011

सुभाष,भगत,आजाद का सपना, भारत भव्य बनाना है|




आज़ादी बचाओ यज्ञ में हमको, अपनी आहुति पहुँचाना है|
सुभाष,भगत,आजाद का सपना, भारत भव्य बनाना है|
        गोरे अंग्रेजों से मुक्ति मिली, भूरे फिर से हाबी हैं|
        ईमानदार आदमी भटक रहा, बेईमानों संग सत्ता चाभी है|
        लोकतंत्र के अमृत कलश में जिनको , कलुषित विष घुलवाना है|
        हमें शपथ भारत माता की, उनको सबक सिखाना है|
सुभाष,भगत,आजाद का सपना भारत भव्य बनाना है|
        आजाद मुल्क में कुछ हिजड़े आज़ादी हमसे छीन रहे|
        बने शिखंडी भाग्य  विधाता सरकारी धन है बीन रहे|  
        लूट तंत्र की जो करे मुखालफत उन्हें जेल भिजवाना है|
        जय गाँधी... मै गांधीवादी गाते झूठा गाना है|
सुभाष,भगत,आजाद का सपना, भारत भव्य बनाना है|
        कहते सुनों अवस्थी "राजन" अन्ना आज का गाँधी है|
        यूपी बिहार न दिल्ली की, ये  पूरे भारत की आंधी है|
        कांप उठे हैं अत्याचारी, सूना कमीनों का मयखाना है|
        नहीं देर करनी है हमको, अन्ना संग कदम बढ़ाना है|
सुभाष,भगत,आजाद का सपना भारत भव्य बनाना है|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें